वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। कोर्ट के आदेश पर लोहता पुलिस ने तीन आरोपियों पर 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। चंदापुर के कीर्ति कुमार साहू ने शिकायत की है। बताया कि रोहतास (बिहार) के पटेल नगर (कोचस) निवासी आलोक कुमार, गोविन्द सिंह और बिट्टू से कोडिंग सीखने के दौरान पहचान हुई थी। आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर 15 से 18 फीसदी तक लाभ का झांसा दिया। पहले डेड़ लाख रुपये लिये। बाद में मां के नाम की 40 हजार की एफडी तुड़वाकर निवेश करा दिया। इसके बाद पैसे लेकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...