मोटे बाबा की मजार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू
आगरा, मई 18 -- सिढ़पुरा रोड पर मजार ए मोटे बाबा का सालाना उर्स शुरू हुआ है। तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन मजार शरीफ पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय और दूर-दराज से आए जायरीन शामिल हुए। उर्स कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में चादर को ददवारा मौहल्ला से मोटे बाबा की मजार पर ले जाया गया। यहां उलेमाओं की देख-रेख में मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए गए। चादरपोशी के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। उर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उर्स के दौरान 2 दिनों तक कब्बाली का मुकाबला और मेले का आयोजन होगा। इस दौरान चैयरमैन कमांडो चांद अली, अरबाज खान, चमन खान, नसीर खान, आफताब खान, बबलू यादव, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.