सीवान, जून 18 -- बड़हरिया, संवाद सूत्र। प्रखंड के राछोपाली पंचायत अंतर्गत जगरनाथपुर गांव में किसान कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को मोटे अनाज की खेती और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल का आयोजन एटीएम सतीश सिंह, कृषि समन्वयक कामतानाथ सिंह तथा किसान सलाहकार शेखर कुमार की देखरेख में किया गया। यह भी पढ़ें- सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे पर सजा स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का संसारकिसानों को उन्नत खेती की तकनीकें कार्यक्रम के दौरान शारदीय खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। एटीएम सतीश सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और किसानों को परंपरागत खेती की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम और कम संसाधनों ...