सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। कृषि विभाग किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए किसानों को नि:शुल्क बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक आवेदन आने पर ई लाटरी के माध्यम से किसानों में बीज का वितरण किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि किसानों को परंपरागत खेती के अलावा दलहनी और मोटे अनाज वाली खेती करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इससे परंपरागत खेती पर निर्भर भी नहीं होगे। दलहनी और मोटे अनाजों की खेती से किसानों को जहां अच्छी आय होगी, वहीं वे स्वावलंबी भी बनेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को खरीफ 2026 में उर्द, मूग, अरहर तिल, मूगफली, ज्वार, बाजरा, कोदो, साँवा, रागी आदि की खेती के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मिनीकिट बीज वितरण के लिए आवेदन 10 मई तक इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगा गया ह...