फतेहपुर, अगस्त 19 -- धाता/थरियांव। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बुधवार को धाता ब्लाक परिसर और कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में कृषि गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, मक्का व मोटे अनाज की खेती, पशुपालन और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई। धाता में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने की बात कही और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को आधुनिक बनाने और आय बढ़ाने का आह्वान किया। मृदा प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. प्रेमदान ने मृदा परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य की उपयोगिता बताई। भूमि संरक्षण अधिकारी अमित मिश्रा और एडीओ मनोज सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं तथा उनके लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। वहीं थरियांव में विशेषज्ञों ने किसानों को फसल प्रबंध...