वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज उर्द 367, मूंग 175, अरहर 1432, तिल 400, ज्वार 80, बाजरा 400, कोदो 200, सांवा 200 औऱ रागी के 200 पैकेट बीज निःशुल्क दिए जाएंगे। बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी। ई-लाटरी से किसानों में बांटा जाएगा। वितरण पीओएस मशीन से होगा। साथ ही धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भंडारों से 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त होंगे। बुकिंग https://agriculture.up.gov.in/ पोर्टल बुधवार से प्रारम्भ हो गया है। 10 मई अंतिम तिथि है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने दी है। यह भी पढ़ें- रियायती दरों पर बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू यह भी पढ़ें- अब ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को बीज यह भी पढ़ें- अनुदानित बीज का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...