भागलपुर, मार्च 8 -- राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण सबौर अंचल में विगत 25 दिनों से दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय परिमार्जन सहित अन्य कार्य काफी धीमी गति से हो रही है। शनिवार को सीओ के द्वारा कई कार्य पेंडिंग पड़े रहने के कारण उसे निपटाया जा रहा था। वहीं जमीन मापी सहित अन्य मामले की जांच को लेकर अमीन से काम लिया जा रहा है। क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि काम तो हो रही है, लेकिन काफी धीमी गति से हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...