आगरा, जनवरी 1 -- साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला थाना जैतपुर क्षेत्र का है, जहां एक युवक से टेलीग्राम के माध्यम से टास्क पूरा करने पर लाभ का लालच देकर 24 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम जैतपुर कलां निवासी शिवम राजपूत ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम ऐप पर एक आईडी से शातिर ने उनसे संपर्क किया। उसने अपना नाम दमयंती रावत, निवासी देहरादून बताया और ऑनलाइन टास्क के जरिए कमाई का लालच दिया। इसके बाद युवक को एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे कराने के बाद खाते में पैसे वापस भेजे गए। जिससे युवक को भरोसा हो गया। इसके बाद उससे धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा कराई गई। आरोप है कि ठगों ने अलग-अलग बहानों से युवक से कुल 24 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफ...