रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर, संवाददाता। विलेज डवलपमेंट सोसायटी भगवानपुर की ओर से नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को संतुलित आहार और मोटे अनाज के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। परियोजना निदेशक राजबहादुर सैनी ने बताया कि आहार का उद्देश्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना, शारिरिक वृद्धि और विकास में सहायता प्रदान कर ऊतकों की मरम्मत करना व रोगों से शरीर की रक्षा कर स्वास्थ्य प्रदान करना है। सोसायटी की काउंसलर काजल सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र की अपेक्षा लोग अधिक बीमार होते हैं क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में लोग मोटे अनाज का ही प्रयोग करते हैं। इसे सुपर फूड कहा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.