अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हर बीमारी का इलाज हमारी फसलों में छिपा है, खास कर मोटे अनाज में, लेकिन आज उसी से दूर होते जा रहे हैं। मोटे अनाज को लेकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन-न्यूट्री सीरियल घटक योजना के तहत बुधवार को नुमाइश के कृषि कक्ष में दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज के पोषक तत्वों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान केंद्र कलाई से सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी दीक्षित ने बताया कि अगर लोग मोटे अनाज का इस्तेमाल करें तो कभी बीमार ही न हों। श्रीअन्न में गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज छिपा है। मोटे अनाज में बाजरा, ज्वार, रागी समेत अन्य प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, बी-विटामिन्स और कई खनिजों से भरपूर होते हैं, जो इन्हें ग्लूटेन...