अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही योगाभ्यास कराया गया। डॉ. गजेंद्र सिंह (चिकित्सक अधिकारी), डॉ. हेमलता, डॉ. अनुराग त्रिपाठी, सूर्या प्रकाश यादव व विनय कुमार (फार्मासिस्ट) व उनकी टीम ने कुल 48 पुलिसकर्मियों, उनके परिवारीजनों व बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और निश्शुल्क दवाएं प्रदान कीं। शिविर में योग प्रशिक्षक शिवा पाठक व उनके दो सहायकों ने पुलिसकर्मियों को मोटापे, एलर्जी, कमरदर्द आदि बीमारियों से बचाव के लिए विशेष योग सिखाया। इस दौरान दिनचर्या में योग के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी, प्रभारी पुलिस वेलफेयर उपनिरीक्षक सर्वेश कु...