बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : मोटापा-कुपोषण से निजात की भी शिक्षा देंगे शिक्षक, चीनी-वसा के उपयोग पर नजर रखेंगे छात्र तेल व चीनी कम, स्वाद वही, स्कूलों में स्वस्थ खानपान का संदेश देंगे 'शुगर-फैट बोर्ड' बच्चों की थाली पर सरकार की नजर, स्कूलों में होगी चीनी-तेल की खपत की निगरानी मोटापा रोकने की कवायद तेज, पोषण पर होंगी विशेष गतिविधियां कक्षा 6 से 8 के बच्चे निकालेंगे रोज की चीनी खपत शिक्षक बच्चों को बताएंगे ज्यादा चीनी-तेल के नुकसान 50 मीटर के दायरे में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की भी होगी जांच, स्कूलों को दिये जाएंगे आदेश फोटो : एमडीएम बिहारशरीफ : बिहारशरीफ के स्कूल में एमडीएम लेते स्कूली बच्चे। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बच्चों में बढ़ते मोटापे और असंतुलित खानपान को लेकर शिक्षा विभाग ने अब स्कूल स्तर पर जागरूकता अभि...