गुड़गांव, जून 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मोटापा कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ गुरुग्राम पुलिस ने किया है। यह कॉल सेंटर उद्योग विहार के फेज-पांच में संचालित किया जा रहा था। मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कॉल सेंटर के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। कॉल सेंटर से गुजरात में करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त गौरव फौगाट ने थाना साइबर अपराध, पश्चिम के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। इसमें सहायक उप निरीक्षक नितिन, दीपांकर, मुख्य सिपाही पिंकू, भगत सिंह, सिपाही सोनू, सतीश, निशू शामिल थे। इन्होंने 26 जून को उद्योग विहार फेज-पांच के प्लॉट नंबर 770 में चल रही की एक कंपनी में छापा मारा। इसमें क्यूरे...