गढ़वा, अप्रैल 5 -- भंडरिया। थानांतर्गत भीतर भंडरिया गांव निवासी विजय मांझी के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश मांझी की रविवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुकेश भंडरिया से बड़गड़ की ओर जा रहा था। उसी दौरान मरदा गांव स्थित पुल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.