मोटर साइकिल गैरेज में घुसा कोयला लदा हाइवा, गैरेज क्षतिग्रस्त
दुमका, जून 7 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर दुर्गापुर मुख्य चौक के पास शनिवार को कोयला लदा हाइवा वाहन मोटर साइकिल गैरेज में जा घुसा। जिससे मोटर साइकिल गैरेज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इस हादसा में हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मोटर साइकिल गैरेज दुर्गापुर गांव निवासी विलियम हांसदा का है, जिसका उपयोग भड़ा पर प्रदीप कुमार पंडित नामक युवक करता है। गनीमत रहा कि दुर्घटना के समय गैरेज बंद पड़ा था जिस कारण बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में वाहन चालक एवं खलासी को मामूली चोट लगा है। जानकारी के मुताबिक वाहन कोयला खदान आलूबेड़ा से कोयला लेकर दुमका में खाली कराने के लिए जा रहा था कि इस दौरान दुर्गापुर मुख्य चौक के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो देने के कारण यह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.