मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा, वृंदावन केशी घाट पर हुए मोटर वोट हादसे को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिकता के आधार पर मेयर का स्तीफा मांगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में वृंदावन केशी घाट पर मोटर वोट दुर्घटना एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों के विरोध में भूतेश्वर स्थित मथुरा वृंदावन नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला ने धरना प्रदर्शन को सम्बाधित करते हुए कहा कि वृंदावन में मोटर वोट दुर्घटना में पंजाबी दर्शनार्थियों की अकाल मौतों का पाप जितना मुख्यमंत्री के ऊपर है, उतना ही प्रशासन, पुलिस और तीर्थ विकास परिषद के ऊपर है। यह भी पढ़ें- मोट...