लातेहार, मार्च 23 -- लातेहार संवाददाता। वर्ष 2018 से 2025 तक सड़क दुर्घटना में कुल 734 लोगों ने जान गवाया है । लातेहार जजशिप में कुल चार मोटर वाहन ट्रिब्यूनल कार्यरत है, लेकिन इन ट्रिब्युनलों में पिछले तीन-चार वर्षो से दुर्घटना दावा वादों की फाइलिंग की संख्या अपेक्षाकृत लगभग शून्य हो गई है। उपरोक्त बातें लातेहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा है। श्री कुमार ने कहा है कि वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक लातेहार जिले में कुल 948 सड़क दुर्घटना की घटनाएं घटी है, जिसमें कुल 734 लोगों की जान गई है, वही 703 लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर अपनी कार्य क्षमता खो चुके हैं। गौरतलब है कि इतनी दुर्घटना की संख्या होते हुए भी यहां कार्यरत ट्रिब्युनलों में मुकदमों की फाइलिंग नहीं होना चिंता का विषय है। श्री कुमार का कहना है कि विभिन्न बी...