बरेली, जून 13 -- नवाबगंज। एक मोटर वर्कशाप में अचानक आग लग गयी। लपटों को देख लोगों ने सूचना वर्कशाप स्वामी और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।हरदुआ गांव के मोहम्मद अशफाक का रामलीला ग्राउंड पर मोटर वर्कशाप है। गुरुवार की शाम वह वर्कशाप बंद कर घर आ गए थे तभी वर्कशाप में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक वर्कशाप में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार की सुबह कस्बे में बाबूराम धर्मशाला के पास परचूनी की दुकान चलाने वाले कस्बे के ही गजेन्द्र गंगवार की दुकान के ऊपर बने उनके गोदाम में रखे फ्रिज में अचानक आग लग गयी। यह भी पढ़ें- यात्रियों से भरी बस से टकराया ट्रक, चार वाहन हुए क्षतिग्रस्त जिससे फ्रिज में रखा सारा सामान जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...