विकासनगर, मई 31 -- दारागाड-कथियान मोटर मार्ग से निर्माणाधीन पांच किलोमीटर शूनीर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र की कई सिंचाई नहरें और गूलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे निमगा, केराड़, शूनीर और शिलवाड़ा गांवों के ग्रामीणों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रविवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...