मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- अरेराज। महामंडलेश्वर एवं सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महाराज गुरुवार को गंडक नदी के बाढ़ प्रभावित हजारों लोगों के बीच राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया। जलमग्न गांवों के बाढ़ पीड़ितों के राहत वितरण के समय मोटर वोट पर स्वामीजी महराज के साथ ,एसडीओ सुजीत कुमार,डीसीएलआर पवन कुमार झा,बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ,सीओ विनोद कुमार पांडे की उपस्थिति देखी गई। बाढ़ प्रभावित गंडक तटवर्ती गांव सिकटीया,लोकनाथपुर पाण्डेय टोला,मलाही टोला खाड़ तर, मननपुर, गोविंदगंज नवादा आदि में जलमग्न बस्तियों में राहत पैकेट्स का वितरण किया गया। पैकेट्स में मोमबती दियासलाई,चना सत्,नमक,बिस्किट्स,पानी बोतल आदि को पैक किया गया था। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश...