उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। उमरारखेरा स्थित नलकूप में लगी सीडब्लूआर की मोटर फुंकने के कारण दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। हालात यह है कि मोहल्ले के वाशिंदे पानी किल्लत के लिए जूझते रहे। हालांकि वाटर टैंकर पहुंचने की वजह से छह हजार की आबादी को कुछ राहत मिली, पर टैंकरों तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी दूर तक चलना पड़ा। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वाशिंदों ने जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि जहां पर नलकूप बना हैं, वहां पर लगे सामानों का मेंटीनेस नही किया जाता है। इस वजह से आएदिन यही समस्या बनी रहती है। उमरारखेरा में रहने वाले समाजसेवी पकंज, रामू परिहार, प्रवेश कुशवाहा, रवि पाल, अमर सिंह, गीता यादव, काजू अहिरवार, राम लखन चौधरी, जगदीश वर्मा, भानू प्रताप साहू आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह सीडब्लूआर की मोटर...