बागेश्वर, अप्रैल 3 -- कपकोट विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांसी में जन मिलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मोटर पुल का लोकार्पण और पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता में है। गांसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने मुनार से गांसी मोटर मार्ग चार करोड़, 79 लाख की लागत से निर्मित मोटर पुल एवं तीन करोड़ 29 लाख की लागत से बने मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही Rs.20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। गड़िया ने कहा कि ये सभी विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।इनसे क्षेत्र में आवागमन सुलभ होगा, विकास की गति तेज होगी और जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। हमारा संकल्प क...