मोटर पंप चोरी कांड में एक गिरफ्तार, तीन पंप बरामद
बेगुसराय, अप्रैल 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत अंतर्गत वृंदावन वार्ड संख्या 01 में मोटर पंप चोरी के मामले में ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चोरी के तीन मोटर पंप बरामद किए हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि रजाकपुर पंचायत के चक्का निवासी रामाशीष साह के पुत्र गौतम कुमार को ग्रामीणों ने मोटर पंप चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस संबंध में वृंदावन निवासी हरिनारायण सिंह के पुत्र ललन कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने खेत से मोटर पंप चोरी का आरोप गौतम कुमार, अमर कुमार, कृष्ण कुमार समेत तीन अन्य पर लगाया है। पुलिस की पूछताछ में गौतम कुमार ने न सिर्फ इस चोरी की घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.