फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में संचालित होने वाले विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि आरआई केसी सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मियों द्वारा विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण कर वहां पर नियमानुसार प्रयोग किए जाने वाली सामग्री को देखने के साथ ही अन्य बिंदुओं की पड़ताल की। जहां कुछ कमियां पाई गई वहां उनके तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए साथ ही मौजूद प्रशिक्षकों संग प्रशिक्षुओं को यातायात के नियमों का पालन किए जाने की शपथ दिलाने के साथ सुरक्षित वाहन संचालन के टिप्स भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...