मिर्जापुर, जून 27 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। सीखड़ ब्लॉक के बटौवा ग्रामसभा के पुरनपट्टी में जल जीवन मिशन की पानी टंकी का पंप मोटर जल जाने से पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। पुरनपट्टी, पचराव, बारी, लरछूट समेत आधा दर्जन गांवों की करीब 10 हजार आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जल निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरी में लोग जंकयुक्त हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं, जबकि कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से लोगों के साथ मवेशियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल निगम के जेई को फोन और व्हाट्सएप पर सूचना देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा है। लोगों ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...