जहानाबाद, मई 25 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सरौती गांव में खेत से विद्युत मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- मोटर चोरी के मामले में एक गिरफ्तारघटना का विवरण इस संबंध में गांव निवासी जितेन्द्र सिंह ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके खेत में पटवन के लिए लगाया गया विद्युत मोटर 24 मई की रात करीब 11:50 बजे तक सुरक्षित था। देर रात करीब एक बजे जब वह खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मोटर की खोजबीन शुरू की।आरोप और पूछताछ पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही सुवास कुमार पर उन्हें चोरी का संदेह है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक पर पहले भी इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहने की चर्चा रही है। आ...