हापुड़, मई 12 -- बाबूगढ़ थाना पुलिस ने नलकूपों से मोटर, स्टार्टर, केबिल चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटर, केबिल, कटआउट, चोरी में प्रयुक्त आटो, चाकू बरामद किया गया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नलकूपों से मोटर चोरी करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। आए दिन किसी न किसी गांव के जंगल में इन गिरोहों के सदस्य वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जिससे किसान काफी परेशान थे। किसान की मेहनत की कमाई से खरीदे गए उपकरणों को चोर चोरी कर रहे थे। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाकर वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की थी.

गिरोह की गिरफ्तारी ग्राम छपकौली से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य 6 मई की रात को किसान रामसिंह की 7.5 एचपी की मोटर चोरी कर ले गए थ...