शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। मोहनगंज और आवास विकास क्षेत्र में रविवार को दिनभर पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी की शुरुआत में ही दोबारा पानी का संकट खड़ा हो गया, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही पानी नहीं आया, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित रहा। हालात ऐसे हो गए कि कई लोगों को पीने का पानी बाजार से खरीदकर लाना पड़ा। दिनभर इंतजार के बाद भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बताया गया कि आंबेडकर पार्क आवास विकास में लगा मोटर खराब हो जाने के कारण आपूर्ति बंद रही। समस्या की जानकारी मिलने के बाद जलकल विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। जीएम जलकल विजय नारायण मौर्य ने बताया कि मोटर की मरम्मत करा ली गई है और रात में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि खबर...