समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- ताजपुर। प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड दस के करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले पांच दिनों से नल जल के पानी से वंचित हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूसरे वार्ड में भटकने को विवश होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नल जल के बोरिंग का मोटर खराब पड़ा है। यहीं से आंगनबाड़ी केंद्र एवं मिडिल स्कूल को भी पेयजल आपूर्ति होती है। नल जल बाधित रहने से आंगनबाड़ी के अलावे स्कूली बच्चे को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड सचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना ने बताया कि मोटर जलने की सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- मोटर खराब रहने से डेढ़ सौ परिवार को नहीं मिल रहा है नल जल का पानी जेई को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर मुखिया विश...