औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। खादी नीति के अंतर्गत मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रबंधक ग्रामोद्योग एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर जनपद को योजना का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना का उद्देश्य दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े पारंपरिक कारीगरों तथा इस उद्योग में रुचि रखने वाले युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है।उन्होंने बताया कि योजना के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्...