चतरा, अप्रैल 21 -- इटखोरी प्रतिनिधि। मंगलवार की दोपहर एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी । 27 वर्षीय महिला कुसुम देवी पति यशवंत यादव अपने पति के साथ कोनी पंचायत के पचमो ग्राम मायके से शादी समारोह में शामिल होकर ससुराल बाई तिलैया जा रही थी। इसी दौरान मुरुमदाग के समीप मोटरसाइकिल से गिर गयी जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी । महिला को परिजनों द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक अर्चना मधुर ने घायल महिला का इलाज किया। यह भी पढ़ें- बाइक हादसे में महिला समेत तीन घायल,एक गंभीर यह भी पढ़ें- भतीजे की शादी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला सहित तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...