गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा। गढ़वा थानांतर्गत दरमी गांव निवासी निजाबुद्दीन खान और रईस खान रविवार को मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा आने के लिए घर से निकले थे। मोटरसाइकिल रईस खान चला रहा था। गांव में ही अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। उससे दोनों गिर गये। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने निजाबुद्दीन खान की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.