पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पूरनपुर। बाइक से आए चोरों ने कालोनी के गेट पर खड़ी बाइक चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बाइक स्वामी की ओर से बाइक पर सवार चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला खानकाह पूरनपुर देहात के रहने वाले आरिफ खां पुत्र आबिद पेंटर हैं। 16 अप्रैल को आरिफ पीलीभीत हाइवे पर स्थित एक मकान में पुताई कर रहा था। उसकी स्पलेंडर बाइक कालोनी गेट के पास खड़ी हुई थी। उसमें लाक भी लगा हुआ था। इस दौरान दो लोग पल्सर बाइक पर सवार होकर कोलोनी गेट के पास पहुंचे। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में सड़क किनारे खड़ी बाइक चुरा ले गए चोर उन्होंने आरिफ की स्पलेंडर बाइक की लाक तोड़ दी और चोरी कर ले गए। काम निपटाने के बाद गेट पर पहुंचे। आरिफ को बाइक नहीं मिली। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर बाइक चोर...