जहानाबाद, मार्च 24 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से कुल 97 लीटर देसी शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि कामता मठिया के सोन दियारे से एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल पर शराब ला रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को निरंजनपुर कामता मठिया पथ से मोटर साईिकल सहित 48 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी बरामदगी थाना क्षेत्र के वालीदाद के तरबना से हुई, जहां से पुलिस ने 49 लीटर देशी शराब बरामद की। अपाचे सवार की पहचान संतोष कुमार ग्राम पान बिगहा, थाना शहर तेलपा के रूप में हुई है। फोटो- 24 मार्च अरवल- 23 कैप्शन- अरवल के महेंदिया में मंगलवार को शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में कारोबारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.