गढ़वा, फरवरी 11 -- गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊंटारी फोरलेन पर मंगलवार देर शाम छतरपुर गांव के पास मोटरसाइकिल व बोलेरो के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी गांव निवासी द्वारिका ठाकुर का पुत्र विवेक कुमार ठाकुर व उसकी चचेरी बहन कामेश्वर ठाकुर की पुत्री निशु कुमारी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि निशु और विवेक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा थाना अंतर्गत नामधारी कॉलेज परीक्षा देने के लिए आए हुए थे। परीक्षा देकर दोनों भाई-बहन अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में छतरपुर गांव स्थित फोरलेन...