सहरसा, मार्च 17 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के समीप सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सलखुआ गोठ वार्ड 3 निवासी वकील यादव के पुत्र 25 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक चौक के पास सलखुआ गोठ निवासी स्वर्गीय सुड्डू यादव के पुत्र निक्सन कुमार ने उनसे जबरन मोटरसाइकिल मांगनी शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। खून से लथपथ सुनील को डायल 112 के एएसआई एमडी तालिब हुसैन ने मौके पर पहुंचकर सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.