चतरा, जनवरी 1 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मोटरसाइकिल दुर्घटना में प्रतापपुर के दो मजदूरों की मौत पलामु के चक पुल के पास बुधवार की रात लगभग आठ बजे हो गयी। इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी निवासी गोला भारती के 32 वर्षीय पुत्र प्रेम भारती और कमेशर तुरी के 35 वर्षीय पुत्र मनोज तुरी शामिल हैं। वहीं घायलों में गुड्डू तुरी और मनोज भारती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त चारों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पलामू के चक में ट्रक से सिमेंट उतारने गये थे। सिमेंट उतार कर चारों एक ही बाईक से वापस प्रतापपुर लौट रहे थे, इसी बीच चक पुल पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के गार्डवाल में तेजी से टक्कर मार दिया, जिससे चारों मजदूर काफी दूर जाकर गिरे। इस भीषण दुर्घटना में...