गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा। गढ़वा- चिनिया मार्ग पर शांति निवास स्कूल के पास सोमवार शाम मोटरसाइकिल व पिकअप के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के निमियाखांड़ गांव निवासी शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुनीता देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुनीता ने बताया कि वह अपने घर से पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ननद के घर रेहला थाना क्षेत्र के सुलूमदाग गांव घर जा रही थी। इसी क्रम मे एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.