कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान नीरज कुमार (25 वर्ष), पिता ऋघुदेव प्रसाद यादव एवं संदीप कुमार (24 वर्ष), पिता कुलदीप प्रसाद यादव, दोनों ग्राम पुतोडीह सतघरवा निवासी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से बासोडीह से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के राहगीरों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जांच के दौरान नीरज कुमार की स्थिति गंभीर पाई गई। चिकित्...