गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा। शहर के ऊंचरी मोहल्ला स्थित अलीनगर के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो छात्र घायल हो गये। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव निवासी खुद्दूस खान का पुत्र सलमान खान और टंडवा मोहल्ला निवासी उमेश महतो का पुत्र ऋषि कुमार शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से इंटर की परीक्षा देने के लिए गढ़वा -मझिआंव मार्ग स्थित यासीन मिल्लत कॉलेज गए हुए थे। वहां से परीक्षा देकर वापस लौटने के क्रम में अलीनगर के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईञ घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके साथ के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...