गढ़वा, फरवरी 15 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर मुख्य पथ पर छहमइलवा बिजली सब स्टेशन के समीप दो बाइक के आमने-सामने के भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में डंडई थाना के करके गांव निवासी वकील प्रजापति, भवनाथपुर थाना के मकरी गांव निवासी रणजीत कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रणजीत और नीतीश एक बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर की तरह आ रहे थे। उसी दौरान भवनाथपुर की ओर से जा रहे एक बाइक पर सवार वकील प्रजापति और धीरेंद्र प्रजापति के बाइक में टक्कर हो गया। उससे वह घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...