गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत कुसमही गांव के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रंका थाना क्षेत्र के शिवनाला गांव निवासी दिगदार कोरवा का पुत्र 30 वर्षीय रामचंद्र कोरवा बताया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामचंद्र के घर की ढलाई बुधवार को हुई थी। उसके बाद मृतक एक अन्य आदमी के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर ढलाई की खुशी में अपने ससुराल गया था। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में कुसमही गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके बाद उसके साथ आ रहा एक अन्य व्यक्ति उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके ससुराल के लोगों को दी। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.