गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मार्ग पर चामा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के झोतर गांव निवासी काशी दुबे का पुत्र सुरेंद्र दुबे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया की ओर गया हुआ था। वहां से वापस लौटने के क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...