अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वह अपने पति से साथ जा रही थी। जिसमें तीन चार लोगो ने उसके पति से मोटरसाईकिल छीन ली तथा उससे अश्लील हरकत किया। जब उसने डायल 112 पर शिकायत किया तो जेठ के माध्यम से मोटरसाईकिल वापस कर दी। इसके बाद फिर जेठ से चाभी लेकर वाहन ले लिया। मामले में कोतवाली नगर में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...