उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। न्यायालय ने मोटसाइकिल चोरी से जुड़े एक मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास व चार सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन जनवरी 2025 को सिंगरोसी गांव के पंकज सिंह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी समेत अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुकदमें के विवेचक ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बुधवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय में पूरी हुई। इसदौरान न्यायाधीश ने पंकज को मोटरसाइकिल चोरी करने का दोषी ठहराते हुए चार सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...