उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। न्यायालय ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने 29 मार्च 2023 को कानपुर कमिश्नरेट के फजलगंज थानाक्षेत्र के दर्शनपुरवा गांव निवासी आकाश गौड़ को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुकदमें की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक इंद्रदेव उपाध्याय ने की और आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 17 नवंबर 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। गुरुवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने आकाश गौड़ को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...