पाकुड़, जून 6 -- थाना क्षेत्र के कालूपाड़ा गांव के पास विगत 31 मई की रात्रि मोटरसाइकिल के धक्के से प्रकाश साहा की हुई मौत की घटना को लेकर शुक्रवार शाम को थाना में मृतक की पत्नी सह वादिनी पूजा देवी ने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 एम- 0373 के चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा धक्का मारने एवं मृत्यु हो जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि घटना के दिन रात्रि करीब आठ बजे उसका पति कालूपाड़ा गांव की ओर से पैदल अपने घर धावाडंगा लौट रहा था। इस दौरान पीछे से उक्त मोटरसाइकिल के चालक द्वारा उसके पति प्रकाश साहा को जोरदार धक्का मार दिया गया। यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना स्थल से मोटरसाइकिल चालक मौका पाकर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों की ...