गढ़वा, मई 10 -- कांडी। थाना क्षेत्र के कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित हरिगांवा मोड़ के नजदीक मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महिलाएं घायल हो गयीं। सभी को इलाज के लिए कांडी अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना शनिवार देर शाम 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार सभी तीनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी थीं। उसी दौरान मझिआंव की ओर से आ रहा मोटरसाइकिल सवार धक्का मार दिया। उसके बाद वह भाग रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ मोटरसाइकिल जब्त कर थाना ले गयी। घायलों मुन्नी कुमारी, निर्मला देवी और अनिता देवी शामिल हैं। सभी हरिगांवा गांव की रहने वाली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...