गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत डेंटल कॉलेज के पास रविवार को मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में फरठिया गांव निवासी जय नंदकुमार और पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरीनामाड़ गांव निवासी अभिषेक कुमार तिवारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर तेल लेने गए हुए थे। वहां से वापस लौट कर अपने घर आ रहा थे। उसी क्रम में फरठिया गांव स्थित डेंटल कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...