मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दो घायल
पूर्णिया, मई 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर खुटहरी गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बनमनखी धीमा निवासी 29 वर्षीय विवेक कुमार पिता वीरेन मंडल एवं 40 वर्षीय विकास कुमार पिता विक्रम कुमार मधेपुरा जिला के पोस्तपार निवासी के रूप में की गई है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार का पैर टूट गया जबकि दूसरे मोटरसाइकिल सवाल विकास कुमार के गर्दन में चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.